Thursday, October 25, 2018

7 नवंबर को दीपावली : लक्ष्मीजी के साथ ही गणेशजी और माता सरस्वती की पूजा करने से घर में बनी रहती है सुख-समृद्धि

7 नवंबर को दीपावली : लक्ष्मीजी के साथ ही गणेशजी और माता सरस्वती की पूजा करने से घर में बनी रहती है सुख-समृद्धि

महालक्ष्मी के साथ गणेशजी और देवी सरस्वती की पूजा क्यों की जाती है?




रिलिजन डेस्क। अगले महीने 7 नवंबर को दीपावली है। इस दिन देवी लक्ष्मी के साथ ही गणेशजी और माता सरस्वती की भी विशेष पूजा करनी चाहिए। देवी-देवताओं और अवतारों के चित्र हमें जीवन प्रबंधन के कई सूत्र सिखाते हैं, बस जरूरत है समझने की। लक्ष्मीजी के चित्र में उनके साथ सरस्वती, गणपति भी होते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य और भागवत कथाकार पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए लक्ष्मी, सरस्वती और गणपति, इन तीनों देवी-देवता की पूजा एक साथ क्यों की जाती है...
> फोटो में लक्ष्मी के साथ सरस्वती और गणपति भी दिखाई देते हैं, सरस्वती ज्ञान की देवी हैं और गणपति बुद्धि के देवता। ये चित्र हमें बताता है कि अगर हम लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो हमें ज्ञान और बुद्धि से काम करना चाहिए। जब हम ज्ञान और बुद्धि के अनुसार काम करते हैं देवी लक्ष्मी यानी धन की प्राप्ति होती है।
> धन आए तो उसे अपने ज्ञान से संभालना चाहिए। बुद्धि के उपयोग से उसे निवेश करना चाहिए, ताकि वह बढ़ता रहे। इससे लक्ष्मी का स्थाई निवास होता है। इसीलिए दीपावली पर इसी फोटो की पूजा करने की परंपरा है। हम लक्ष्मी से प्रार्थना करते हैं कि वे हमारे घर में विराजें, साथ में विद्या और बुद्धि भी लेकर आएं।
> जब हम इन तीनों देवी-देवता की पूजा एक साथ करते हैं तो धन, बुद्धि और ज्ञान बढ़ता है। इन तीनों के उपयोग से हम सभी सुख प्राप्त कर पाते हैं।